Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsBrutal Murder of 28-Year-Old Naushad Shocks Varanasi Police Investigate
कबाड़ी की सिर कूंचकर हत्या

कबाड़ी की सिर कूंचकर हत्या

संक्षेप: Varanasi News - वाराणसी के जलालीपुरा में 28 वर्षीय नौशाद का खून से लथपथ शव मिला। उसकी हत्या सिर पर वार करके की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य...

Thu, 23 Oct 2025 12:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सरैया निवासी 28 वर्षीय नौशाद का शव खून से लथपथ हालत में मिला। युवक की बेरहमी से हत्या सिर कूंचकर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के आसपास के क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है, ताकि साक्ष्य सुरक्षित किए जा सकें। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, जूते के निशान और पास में मिले ईंट-पत्थरों की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या काफी नजदीक से की गई है। नौशाद के सिर पर भारी वस्तु से वार किए गए हैं। फिलहाल हत्या में प्रयुक्त वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नौशाद वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कौन लोग थे। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर यह आशंका है कि युवक की हत्या किसी रंजिश या विवाद के चलते की गई है। कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि नौशाद पिछले कुछ दिनों से कुछ युवकों के साथ झगड़े में उलझा हुआ था। फुटेज में एक और युवक मारपीट करते दिख रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।