नवविवाहिता से गहना लूट में दो हिरासत में

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - कपसेठी के नेवढ़िया गांव में एक शादी में छेड़खानी के बाद युवक की पिटाई हुई। बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नवविवाहिता के गहने लूट लिए और वाहन में तोड़फोड़ की। मिर्जामुराद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

नवविवाहिता से गहना लूट में दो हिरासत में

कछवांरोड। बारात में छेड़खानी करते गए पकड़े गए युवक की पिटाई हुई तो उसने साथियों के साथ मिलकर नवविवाहिता के गहने लूट लिए। वाहन में तोड़फोड़ की। विवाहिता के चाचा समेत अन्य परिजनों से मारपीट की। मिर्जामुराद पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज करते हुए दो को हिरासत में लिया है। यह मामला कपसेठी के नेवढ़िया गांव का है। यहां के सोहनलाल बिंद के पुत्र किशन बिंद की शादी 15 अप्रैल को मिर्जापुर के पुरजागिर (चील्ह) की पुष्पा देवी से हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल आई थी। शुक्रवार को चौथी की रस्म थी। विवाहिता के चाचा लक्ष्मीधर बिंद और भतीजा राजाबाबू विदाई कराकर बोलेरो से उसे मायके ले जा रहे थे।

आरोप है कि नयापुर गांव के पास नेवढ़िया गांव के करन ने बाइक सवार साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। उन्होंने लाठी-डंडे से बोलेरो का शीशा तोड़ने के साथ राजाबाबू का सिर फोड़ दिया। आरोप है कि विवाहिता का मंगलसूत्र, मांग टीका, नथिया छीन ले गए। पति किशन बिंद ने कपसेठी थाने में शिकायत की। घटनास्थल मिर्जामुराद होने पर कपसेठी पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर मिर्जामुराद पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि बारात में छेड़खानी को लेकर करन की पिटाई की गई थी, उसी की खुन्नस में घटना हुई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।