ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्यसमूह की बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्यसमूह की बैठक में प्रतिनिधियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। बैठक के मद्देनजर नदेसर स्थित होटल ताज में आईसीयू और एएलएस एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। अतिथियों के ठहरने वाले स्थानों पर 12 विशेष चिकित्सा टीमें तैनात की गई हैं।

 ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्यसमूह की बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

वाराणसी। ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्यसमूह की बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। चार और पांच जून को होने वाली बैठक के मद्देनजर नदेसर स्थित होटल ताज में तीन बेड का अत्याधुनिक आईसीयू बनाया गया है। आपात स्थिति में मरीज को पहले इसी आईसीयू में भर्ती किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उसे बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सम्मेलन स्थल और अतिथियों के ठहरने वाले स्थानों पर 12 विशेष टीमों की तैनाती की गई है। इन टीमों में विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।

इसके अलावा दस एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। उनमें वेंटिलेटर, मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर और अन्य जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। बैठक के दौरान एंबुलेंस विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत तैयारी की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।