11 हजार से अधिक की स्क्रीनिंग, 225 संदिग्ध

Feb 10, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में 27 दिनों से चल रहे ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग अभियान में 11500 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 225 महिलाएं संदिग्ध पाई गई हैं। इन महिलाओं की आगे की जांच के लिए कैंसर अस्पताल से सहयोग लिया जाएगा। यह अभियान 'नमो शक्ति रथ' के तहत चलाया जा रहा है।

11 हजार से अधिक की स्क्रीनिंग, 225 संदिग्ध

वाराणसी। बीते 27 दिनों से चल रहे ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग अभियान में अब तक 11500 महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई है। इसमें 225 महिलाएं संदिग्ध हैं। संदिग्ध महिलाओं की आगे की जांच और उपचार के लिए कैंसर अस्पताल से सहयोग लिया जायेगा। काशी में केंद्र और राज्य सरकार आईटीवी फाउंडेशन की मदद से बीते 14 जनवरी से ‘नमो शक्ति रथ’ का संचालन हो रहा है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि नौ वैन ग्रामीण क्षेत्रों में और 11 वैन शहरी क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं। इन वैनों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 900 महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।