Varanasi News: सीवर कनेक्शन विवाद में संघर्ष, तीन के सिर फटे

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती में सीवर कनेक्शन के विवाद के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। विवाद की जड़ जमीन के मामले में चल रहा मुकदमा है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामले दर्ज किए हैं। उर्मिला देवी और रेखा देवी के बीच झगड़ा कई लोगों को चोटिल कर गया।

Varanasi News: सीवर कनेक्शन विवाद में संघर्ष, तीन के सिर फटे

Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर नई बस्ती में रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे सीवर कनेक्शन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग चोटिल हुए। तीन लोगों के सिर फट गए। प्रकरण में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने दोनों पक्ष पर मुकदम दर्ज किया है। एक पक्ष की उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी रेखा देवी से जमीन विवाद में मुकदमा चल रहा है। रविवार को रेखा अवैध सीवर कनेक्शन करवा रही थी। मना करने पर विवाद कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उलटे उर्मिला और उसके पति पारसनाथ को थाने ले गई। आरोप है कि घर पर उर्मिला के बेटे शुभम, स्वाति पर रेखा देवी, उसके बेटे मोनू उर्फ दिवाकर, दिलीप प्रजापति, संतोष कुमार एवं आदित्य कुमार ने हमला कर दिया।

मोनू ने चाकू से शुभम के सिर पर जानलेवा हमला किया। इससे शुभम अचेत हो गया।उधर, रेखा ने तहरीर में बताया कि गली में मोहल्ले के लोगों की ओर से मुख्य सीवर पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा था। तभी विपक्षी पारसनाथ, विनोद कुमार, भरत कुमार, विशेष उर्फ जीजू, शुभम कुमार एवं अन्य ने मारपीट की। पुत्र दिवाकर उर्फ मोनू, दिलीप को हाकी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आई बेटी मुस्कान पर हमला करते हुए अभद्रता की। देवर के बेटे आदित्य को पीटकर घायल कर दिया गया।

Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: सीवर कनेक्शन विवाद में संघर्ष, तीन के सिर फटे