Varanasi News: 10 रुपये के दूध के पैकेट के लिए मारपीट, दो घायल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में महामृत्युंजय मंदिर के बाहर दूध के 10 रुपये के पैकेट पर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक के कान का कुंडल नोच लिया गया, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आईं। दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Varanasi News: 10 रुपये के दूध के पैकेट के लिए मारपीट, दो घायल

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महामृत्युंजय मंदिर के बाहर 10 रुपये के दूध के पैकेट को लेकर दो दुकानदार भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक युवक के कान का कुंडल नोच लिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के विकास को चेहरे, आंख और सिर पर गंभीर चोट आई है। कोतवाली थाने में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है। महामृत्युंजय मंदिर के पास के निवासी सत्यम सिंह ने पुलिस को बताया कि मंदिर के नजदीक उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार रात माला-फूल बेचने वाला विशाल यादव दुकान पर पहुंचा और 10 रुपये का दूध का पैकेट खरीदा। कुछ देर बाद वह दूध का पैकेट वापस करने पहुंचा।

मना करने पर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान विशाल के परिजन दारानगर के पूर्व पार्षद मनोज यादव, गोलू यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और सत्यम के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान में पहना कुंडल भी नोच लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व पार्षद मनोज यादव का आरोप है कि उनके भांजे विकास को दूध का पैकेट लेने के दौरान सत्यम ने गाली दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सत्यम ने स्टील की ट्रे से विकास के सिर और चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी आंख और सिर में गंभीर चोट आई हैं। विकास को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दूध के पैकेट को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: 10 रुपये के दूध के पैकेट के लिए मारपीट, दो घायल