अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला का सिर फट गया।
वाराणसी में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच मामूली विवाद के चलते मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला का सिर फट गया और एक पुरुष को गर्दन में चोट आई। दोनों पक्षों ने जीआरपी थाने में सुलह कर ली।

वाराणसी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला का सिर फट गया। वहीं, एक पुरुष के गर्दन में चोटें आई हैं। कैंट स्टेशन स्थित इमरजेंसी मेडिकल रूम (ईएमआर) में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष को जीआरपी थाने लाया गया। जहां दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया। जीआरपी के अनुसार आजमगढ़ निवासी सरफरोश इस्लाम अपनी बहन रेशमा के साथ बकरीद की छुट्टियों में अहमदाबाद से घर लौट रहा था। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एस-5 कोच में दोनों यात्रा कर रहे थे। इसी बोगी में सवार मऊ का इमरान भी घर आ रहा था।
किसी बात को लेकर सुबह इमरान और सरफरोश में कहासुनी हुई। प्रयागराज के आगे दोनों में विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गया। घटना में रेशमा बेगम का सिर फट गया और इमरान के गर्दन पर चोटें आईं। इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद दोनों को कैंट स्टेशन पर उतार लिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


