अर्दली बाजार में बुटिक में भिड़ीं महिलाएं, हंगामा
Varanasi News - वाराणसी के अर्दलीबाजार क्षेत्र में एक बुटिक में संचालिका, कर्मचारियों और ग्राहक महिलाओं के बीच मारपीट हुई। विवाद तब शुरू हुआ जब एक ग्राहक कपड़ों की कमियों को लेकर बुटिक गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। मामला शांत होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अर्दलीबाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बुटिक में संचालिका, कर्मचारियों और ग्राहक पक्ष की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद ग्राहक और उसके साथ आई महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एक महिला ने कपड़े सिलाई और सुधार के लिए बुटिक पर दिए थे। महिला के अनुसार, कपड़े ठीक न होने को लेकर शनिवार रात को भी बुटिक में विवाद हुआ था। इसी सिलसिले में रविवार को वह अपनी बहनों के साथ कपड़ों की कमियां बताने पहुंची थी।
आरोप है कि बातचीत के दौरान बुटिक में काम करने वाली एक युवती ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसका ग्राहक और उसकी बहनों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और छीनाझपटी होने लगी। इस दौरान एक महिला का मंगलसूत्र गिर गया, जो बाद में मिल गया। मारपीट और हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक दुकान के बाहर भीड़ जुटी रही। इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



