चेन स्नेचर को महिला को दौड़ाकर पकड़ा
Varanasi News - सारनाथ में एक महिला ने चेन स्नेचर को पकड़ लिया। संगीता यादव ने ई रिक्शा में यात्रा करते समय ध्यान भटकाने वाली तीन महिलाओं में से एक का पीछा किया, जिसने उसका चेन काट दिया। संगीता ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया, जिसने मामले की जांच शुरू कर दी।

सारनाथ। पांडेयपुर चौराहा पर एक महिला ने शनिवार को दौड़ाकर महिला चेन स्नेचर को पकड़ लिया। उसके पास से टूटा हुआ चेन बरामद कर लिया। इसके बाद महिला चेन स्नेचर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी महिला चेन स्नेचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार महावीर नगर कालोनी सोनातालाब निवासिनी संगीता यादव रहती हैं। इनके पति विनोद यादव गाजीपुर में सहायक अध्यापक हैं। पुलिस के अनुसार संगीता यादव 12 मार्च को जिला अस्पताल से इलाज करवाकर घर जाने के लिए ई रिक्शा पर सवार हुई। इस दौरान ई रिक्शा में तीन महिलाएं व एक बच्ची बैठ गई।
तीनों संगीता यादव का ध्यान भटकाने के लिए कभी पैर दबाती तो कभी ई रिक्शा के बाहर थूकने लगती। ई रिक्शा जब पांडेयपुर चौराहा पहुंचा तो एक महिला संगीता यादव का चेन काट ली। इसका आभास होते ही संगीता ने महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास कटी हुई चेन भी बरामद हो गया। इसके बाद उन्होंने उक्त महिला को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम आजमगढ़ निवासिनी गीता बताया। पति विनोद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चेन भी बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि महिला के गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


