Varanasi News: सूदखोरों ने पीटा और उल्टा केस भी पीड़ित के खिलाफ दर्ज करवाया

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के नैपुरा गांव में बृजेश मिश्रा ने साकेत कुमार सिंह पर बेटे सौरभ के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। साकेत ने ब्याज पर पैसे वसूलने के लिए सौरभ की पिटाई की और बाद में बृजेश के साथ गाली गलौज की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और पुलिस को शिकायत दी गई।

Varanasi News: सूदखोरों ने पीटा और उल्टा केस भी पीड़ित के खिलाफ दर्ज करवाया

Varanasi News: वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव के रहने वाले बृजेश मिश्रा की शिकायत पर नरोत्तमपुर के रहने वाले साकेत कुमार सिंह सहित अज्ञात खिलाफ पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है।

आरोपों का विवरण

बृजेश मिश्रा का आरोप है उनका बेटा सौरभ मिश्रा परिजनों की जानकारी के बिना साकेत सिंह से ब्याज पर पैसा लिया था।जिसका ब्याज साकेत दबाव बनाकर वसूल रहा था। साथ नाजायज पैसा वसूलने के लिए पैसा वसूलने के लिए 29 जून को साकेत अपने साथियों के साथ सौरभ के घर पहुंचकर उसे पूछने लगा। सौरभ के घर पर नहीं मिलने पर धमकी देते हुए वापस जाने लगे।

मारपीट की घटना

इस दौरान सौरभ डाफी की तरफ से आ रहा था। रास्ते में साकेत अपने साथियों के साथ मिलकर सौरभ की पिटाई कर दी। सौरभ घर पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी पिता बृजेश मिश्रा को दी। बृजेश मिश्रा ने बातचीत करने के लिए साकेत को फोन करके अपनी दुकान बुलाया।

पुलिस की कार्रवाई

साकेत उनकी दुकान पर पहुंचकर उनके साथ छोटे बेटे शुभम के साथ गाली गलौज करने लगें। पूरा घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत करने पर रमना पुलिस चौकी प्रभारी ने समझा बुझाकर मामले को खत्म करा दिया। इस बीच 3 जुलाई को आरोपी ने उल्टा फर्जी मुकदमा सौरभ के खिलाफ दर्ज करा दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बृजेश मिश्रा ने किसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है?
बृजेश मिश्रा ने साकेत कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।