आशीष विद्यार्थी ने परखा बनारस का खानपान
Varanasi News - आशीष विद्यार्थी, जो सिने अभिनेता और फूड ब्लागर हैं, ने बनारस की गलियों में स्कूटी से घूमकर यहां के खानपान का आनंद लिया। वह अपनी पहचान छिपाकर घूमते रहे और अपने मित्र डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी की मदद से विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और प्रयागराज जाने से पहले बनारस की गलियों का भरपूर लुत्फ उठाया।

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सिने अभिनेता के साथ-साथ फूड ब्लागर के रूप में खास पहचान रखने वाले आशीष विद्यार्थी ने दो दिनों तक काशी के गलियों घूम-घूम कर यहां के खानपान को अपने अंदाज में परखा। वह अपनी पहचान छिपाकर बनारस में स्कूटी से घूमते रहे। इस कार्य में उनके मित्र, उप्र भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ.रतिशंकर त्रिपाठी ने सहायता की। उन्होंने अपनी स्कूटी पर बैठाकर आशीष विद्यार्थी को काशी का भ्रमण कराया। शनिवार को प्रयागराज के लिए रवाना होने से पहले ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में आशीष विद्यार्थी ने बताया कि काफी दिनों से वह बनारस आने की योजना बना रहे थे लेकिन अत्यधिक व्यस्त शेड्यूल होने के कारण संभव नहीं हो पा रहा था।
बीते तीन माह में चार बार वह अपनी बनारस यात्रा स्थगित कर चुके थे। काम से थोड़ी मोहलत मिलते ही उन्होंने बनारस का रुख किया। आशीष ने लाल प्रिंट वाले सफेद गमछे से अपना चेहरा छिपाया। ऊपर से काला चश्मा लगा लिया। ऐसा करने से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी उनके लोग उन्हें पहचान नहीं सके। उन्होंने बंगाली टोला और चौखंभा की गलियों आराम से भ्रमण किया। गलियों में बिकने वाले खाटी बनारसी व्यंजनों का भरपूर लुत्फ लिया। शनिवार को प्रयागराज रवाना होने से पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में उन्होंने कुछ देर के लिए अपने चेहरे से गमछा हटाया। बताया कि यदि संभव हुआ तो वह प्रयागराज से पुन: बनारस आएंगे। संकटमोचन और दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद मुंबई लौटेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


