Varanasi News: महान सामाजिक सेवा है रक्तदान

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में रविवार को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की जिला इकाई द्वारा मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में 12 यूनिट रक्तदान किया गया। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया और रक्तदान को सामाजिक सेवा बताया। स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया।

महान सामाजिक सेवा है रक्तदान
महान सामाजिक सेवा है रक्तदान

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की जिला इकाई की ओर से रविवार को मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में 12 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। रक्तदाता का यह प्रयास किसी की जान बचा सकता है। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रक्तदाता जिला महामंत्री किशोर सेठ, संदीप पांडेय, श्याम जी सेठ, राम प्रकाश सेठ, हिमांशु सिंह, शिवांशु सिंह, संजय कुमार शाह, कृष सर्राफ, हिमांशु वर्मा, अमन सेठ, कन्हैयालाल सेठ, राजेश सेठ, अमित कुमार गुप्ता, श्रेय वर्मा, राजेश कुमार सेठ राजू ,राजेश वर्मा, विट्ठल सेठ, कौशल राज सिंह, साहिल सेठ को सम्मानित किया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ ने कहा कि समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: महान सामाजिक सेवा है रक्तदान