रक्तदाता अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

Feb 27, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी के जिला अस्पताल में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह शिविर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर आयोजित किया गया था। मंत्री ने रक्तदाताओं को समाज के लिए प्रेरक बताया और दो महत्वपूर्ण मांगें सुनीं।

रक्तदाता अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

वाराणसी। जिला अस्पताल में गुरुवार को रक्तदान करने वाले अधिवक्ताओं को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह शिविर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर दी सेंट्रल बार के सहयोग से अधिवक्ता उत्थान समिति ने आयोजित किया था। अनिल राजभर ने रक्तदाता अधिवक्ताओं को समाज के लिए प्रेरक बताया। समिति की ओर से कैबिनेट मंत्री के सामने दो मांगें रखी गई। अस्पताल परिसर में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित करने और अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल को संरक्षित कर संग्रहालय बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर विनोद पांडेय, संजीवन यादव, मनीष सिंह, उदयनाथ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रभु नारायण पांडेय, प्रवीण रघुवंशी, राजीव सिंहा, वेदप्रकाश सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।