होली मिलन : कवियों ने किया काव्यपाठ, उत्कृष्ट कार्यों पर मिला सम्मान
Varanasi News - भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर 74 इकाई ने गुरुवार को एक कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, साहित्य और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अशोक पांडेय ने एकजुटता और प्रेम का संदेश दिया।
वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर 74 इकाई की ओर से कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, साहित्य, संगीत, खेल आदि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन सोनारपुरा स्थित होटल आर्य के सभागार में हुआ। कवि सम्मेलन में सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’, जयशंकर सिंह, रंजीत मिश्रा, दिनेशदत्त पाठक, मृत्युंजय त्रिपाठी, गणेश सिंह ‘प्रहरी’, प्रवीण पांडेय, सुबोध ‘बच्चा बिहारी’, पूनम यादव, कन्हैया लाल, गीता देवी आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगासहाय पांडेय ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अनुराग शर्मा रहे।
अतिथियों का स्वागत तारा देवी, संचालन सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ और धन्यवाद ज्ञापन साधना यादव ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अशोक पांडेय ने कहा कि होली बैर को भूल कर प्रेम और शौहार्द जीने का संदेश देती है। हम सब को एकजुटता के साथ देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर रीमा शर्मा, रूपा प्रजापति, उषा शर्मा, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सीमा यादव, सरस्वती पाठक, शिवम यादव, दिव्या सिंह आदि की उपस्थिति रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


