भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के सदस्यों ने शनिवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन-अर्चन और दुग्धाभिषेक किया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्षों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सनातन संस्कृति को स्वतंत्रता मिली है। इस अवसर पर भाजपा के मृतक कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। कई प्रमुख सदस्यों ने इस पूजा में भाग लिया।

वाराणसी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के सदस्यों ने शनिवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन-अर्चन और दुग्धाभिषेक किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल और सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। पश्चिम बंगाल में लगभग 70 साल बाद सनातन संस्कृति एवं हिंदू समाज को स्वतंत्रता मिली है। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, राजेश दुबे, विकास यादव, नवीन कसेरा, धीरेंद्र शर्मा, शंकर जायसवाल, चंद्रविजय सिंह, कुलदीप वर्मा, संजय गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव और सुनील शर्मा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


