भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा का लिया आशीर्वाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में पूजन किया और गंगा आरती देखी। बुधवार को वे मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर जाएंगे।

वाराणसी, हिटी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन मंगलवार की सुबह पहली बार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर नितिन नवीन की अगवानी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में मुख्यमंत्री संग सविधि पूजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह करीब 11.30 बजे दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल एवं दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि एवं मीना चौबे, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह एवं त्रिभुवन राम, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, मनीष कपूर शामिल रहे।राष्ट्रीय
अध्यक्ष का काफिला संत अतुलानंद स्कूल के समीप पहुंचा तो पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगने लगे। रजत जायसवाल, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, सुयश अग्रवाल, साहिल सोनकर, युग तिवारी, सिद्धेश जिंदल, जेपी सिंह, अरविंद सिंह, रणंजय सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच गुलाब की पंखुड़ियों की भारी वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी तरह शिवपुर में संजय सिंह, मैदागिन पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में सुधीर त्रिपाठी, गौरव राठी, संजय विशम्भरी, जितेंद्र कुशवाहा, संतोष सैनी, सौरभ राय, अरुण पांडेय, प्रमोद राय,सौरभ पाठक, दिलीप यादव ने अभिनंदन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में आलोक श्रीवास्तव, राजीव सिंह डब्बू, बबलू सेठ, संजय केशरी, संतोष सोलापुरकर आदि ने जोरदार स्वागत किया।विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के साथ आचार्य संजय पांडेय के नेतृत्व में बाबा का पूजन-अर्चन किया। गर्भगृह के बाहर उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। मंदिर में लगभग 45 मिनट दर्शन पूजन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफ़िला गेट नंबर चार से बाहर निकला। वहां पहले से मौजूद मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, डॉ. पवन शुक्ला, प्रियांशु तिवारी, इन्द्रेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां से निकलकर बरेका में आयोजित सम्मेलन में गए थे। सम्मेलन के बाद वह देर शाम नमो घाट पहुंचे और गंगा आरती देखी। इसके बाद घाट की भव्यता भी निहारी। बुधवार की सुबह मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर जाएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


