Varanasi News: रामप्रकाश बीरू सहित आठ भाजपा के नए उपाध्यक्ष बने
Varanasi News: भाजपा ने वाराणसी में नई कार्यसमिति की घोषणा की है जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री शामिल हैं। हालांकि, प्रमुख कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है, क्योंकि आरोप है कि बेस कैडर कार्यकर्ताओं के बजाय बाहरी लोगों को優先 किया गया है। इस खबर ने पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बना दिया है।

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा ने रविवार को जिले की नई कार्यसमिति घोषित कर दी है। रामप्रकाश सिंह बीरू सहित आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री एवं आठ मंत्री बनाए गए हैं। उधऱ कमेटी की घोषणा के बाद से ही नाराजगी के स्वर भी उठने लगे हैं। आरोप है कि बेस कैडर कार्यकर्ताओं की बजाय बाहरियों को ज्यादा तरजीह दी गई है। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल की नई टीम में पवन सिंह, संजय सिंह, राम प्रकाश सिंह, संदीप सिंह, संजीव सिंह, विनय सिंह, अश्वनी पांडेय और ऊषाराज मौर्य को उपाध्यक्ष, संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर और अजय दूबे को महामंत्री, उदय नारायण पटेल, खूश्बू सिंह, सुरेंद्र कुमार बिंद, विजय राज यादव, रेखा चौहान, अरविंद मिश्र, अजय पटेल एवं बृजेश राजभर को मंत्री, जगदीश प्रसाद जायसवाल को कोषाध्यक्ष औऱ ओमप्रकाश प्रियदर्शी कार्यालय मंत्री बनाया गया है।कछवांरोड
संवाद के अनुसार कार्यसमिति में संजीव सिंह गौतम को जिला महामंत्री बनाने पर उनके गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उपेन्द्र प्रताप सिंह, विनीत त्रिपाठी, विनय सिंह 'गुड्डू', धीरज सिंह, राकेश पटेल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', सुरेन्द्र बिन्द, सूरज पटेल, अभिषेक यादव, चंदन गुप्ता, जतिन मौर्य, गोलू समेत अन्य पहुंचकर मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी।


