पेड़ से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत

Feb 17, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - कोइराजपुर गांव के पास सोमवार शाम बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल बिजली मिस्त्री जय प्रकाश पटेल की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वह निजी अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर जा रहे थे, जब रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पेड़ से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत

हरहुआ (वाराणसी), संवाद। कोइराजपुर गांव के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में घायल बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। चोलापुर थाना क्षेत्र के सरैया आयर निवासी 50 वर्षीय जय प्रकाश पटेल ठेकेदार के साथ बिजली वायरिंग का काम करता था। सोमवार शाम वह किसी कार्य से बाइक से कोइराजपुर गांव जा रहा था। गांव के बाहर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तरना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से परिजन मंगलवार सुबह उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।