Varanasi News: प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाला सरगना गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में लघु सिंचाई विभाग की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना शिवजीत पटेल को गिरफ्तार किया गया है। वह प्रयागराज का निवासी है और पिछले कुछ समय से फरार था। उसके गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जो परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक करने में मदद करते थे।

Varanasi News: प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाला सरगना गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी। लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल कराने वाले गिरोह के सरगना प्रयागराज के शिवजीत पटेल को सिगरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज के रामगढ़ कोठारी (बहरिया) का निवासी है। अपने आवास से ही वह अपनी टीम के साथ नकल कराता था। बीते 12 जुलाई को एसटीएफ वाराणसी ने उसके भाई कप्तान सिंह पटेल, दो अभ्यर्थियों समेत 13 को गिरफ्तार किया था। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को मलदहिया चौराहा से गिरफ्तार किया गया। वह अपने मुकदमे से जुड़े काम के लिए वाराणसी आया था। सर्विलांस के जरिये लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते 12 जुलाई को लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल कराने के दौरान उसके गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इसके बाद से वह फरार था। तब एसटीएफ ने लल्लापुरा के एंग्लो इंडियन मुस्लिम इंटर कॉलेज से अभ्यर्थी प्रतापगढ़ के रायपुर (पट्टी) निवासी विपिन वर्मा, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन से अभ्यर्थी रमईपुर नेवादा (पट्टी) निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों सेंटर के बाहर से अभ्यर्थियों के सहयोग में खड़े प्रतापगढ़ के मुडियन का पुरा (लालगंज) निवासी चंदर, बेसार सलाहपुर (पट्टी) निवासी दीपक पटेल को पकड़ा गया था。

गिरोह के न्यायालयकर्मी की तलाश

वहीं प्रयागराज के बहरिया के रामगढ़ कोठारी से सरगना के भाई कप्तान सिंह पटेल, ओम प्रकाश पटेल, सोनबरसा मउआइमा हिंद वाहिनी (सराय ममरेज) निवासी राकेश कुमार पटेल, कस्बा फूलपुर निवासी लालता प्रसाद उर्फ गुड्डू, डीहा मौरव (सोरांव) निवसाी अनुज कुमार पाल, मैथईपुर (उतरांव) निवासी शिवप्रकाश पटेल, बल्लीपुर यासीनपुर (उतरांव) निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रतापगढ़ के श्रीनाथपुर (पट्टी) निवासी रविकांत वर्मा उर्फ अखिलेश, नन्दा का पुरवा सराव देवराज (जेठवारा) निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वहां से छापेमारी के दौरान सरगना शिवजीत पटेल भाग निकला था。

गिरोह का तरीका

इस गिरोह में राजेन्द्र यादव उर्फ धीरेन्द्र यादव नामक न्यायालय का कर्मचारी भी शामिल है। प्रश्नपत्र का जुगाड़ राजेंद्र यादव ही करता था। वह परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र की फोटो लेकर सरगना शिवजीत पटेल और उसके भाई कप्तान सिंह पटेल को भेज देता था। इसके बाद दोनों भाई प्रयागराज में सॉल्वरों को एकत्रित कर 20-20 हजार रुपये देकर हल करवाते थे। परीक्षा केंद्र पर बैठे अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र का उत्तर बताते थे। यह गिरोह अपने रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों के माध्यम से परीक्षार्थियों से सम्पर्क कर उन्हें विश्वास में लेकर पांच से 10 लाख रुपये में पास कराने का ठेका लेता था। सरगना शिवजीत की गिरफ्तारी करने वाली टीम में सिगरा थाना प्रभारी समेत लल्लापुरा चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा, कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, मो. ईजाद थे।

सामान्य प्रश्न

✦गिरफ्तार किया गया सरगना कौन है?−
सिरगना शिवजीत पटेल है, जो प्रयागराज का निवासी है।
Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाला सरगना गिरफ्तार