जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन के आवेदन अटके

Jan 15, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में नए नियमों के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों में संशोधन के लिए आवेदन अटकने लगे हैं। सीआरएस पोर्टल पर हर महीने केवल 100 आवेदनों की सीमा तय की गई है, जिससे नगर निगम में 4000 से अधिक आवेदन लंबित हो रहे हैं। नगर आयुक्त ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए पत्र लिखा है।

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन के आवेदन अटके

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नए नियमों के चलते जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों में संशोधन से जुड़े आवेदन अटकने लगे हैं। सीआरएस पोर्टल पर अब हर माह केवल 100 संशोधन आवेदनों की सीमा तय किए जाने से आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह नियम 11 जनवरी 2025 से लागू किया गया है। नगर निगम में प्रतिदिन 150 से अधिक आवेदन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में संशोधन से संबंधित आते हैं। इनमें बच्चे का नाम दर्ज कराने, माता-पिता या बच्चों के नाम में संशोधन जैसे कई प्रकार के आवेदन शामिल होते हैं। इस व्यवस्था के कारण नगर निगम में हर माह करीब चार हजार आवेदनों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थिति यह है कि इस सप्ताह में महज तीन दिनों में संशोधन से जुड़े लगभग 300 आवेदन लंबित हो गए हैं, क्योंकि निर्धारित संख्या की सीमा पूरी हो चुकी है। इस समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निदेशक एवं संयुक्त महारजिस्ट्रार (सीआरएस), जनगणना कार्य निदेशालय को पत्र लिखकर आवेदनों के लंबित होने से उत्पन्न होने वाली परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया है। पत्र में नियमों की व्यवहारिकता को समझते हुए समाधान निकालने का अनुरोध किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsBihar Faces Delays in Birth and Death Certificate Amendments Due to New Regulations
;;
;