देशभक्ति से दूर होता है कट्टरपंथ: डीएसपी विपिन राय

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू की युवा परिषद ने युवाओं को कट्टरपंथ और आतंकवाद से बचाने के लिए संवाद का आयोजन किया। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विदेशी एजेंसियां सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में असंतोष फैला रही हैं। एटीएस के डीएसपी विपिन राय ने सच्चे देशप्रेमियों से कट्टरपंथ से दूर रहने की अपील की।

देशभक्ति से दूर होता है कट्टरपंथ: डीएसपी विपिन राय

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। युवाओं को कट्टरपंथ और आतंकवाद के दलदल से बचाने के लिए बुधवार को बीएचयू की युवा परिषद इकाई की ओर से संवाद का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशी खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के मन में असंतोष फैलाकर उन्हें गलत दिशा में ले जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से धर्म के नाम पर कट्टरपंथ फैलाने वालों से दूर रहने की अपील की। एटीएस के डीएसपी विपिन राय ने कहा कि सच्चा देशप्रेमी कभी कट्टरपंथी नहीं बनता। उन्होंने बताया कि कई आतंकी संगठनों से जुड़े स्लीपर सेल सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करते हैं।

ऐसे में इनके खिलाफ जागरूकता और सोशल मीडिया पर सक्रिय अभियान जरूरी है। विभागाध्यक्ष प्रो. घनश्याम ने कहा कि भारत की अधिकांश समस्याएं इतिहास से जुड़ी हैं। अधूरे तथ्यों से नफरत फैलाई जा सकती है, लेकिन सही जानकारी कट्टरपंथ के प्रभाव को कम करती है। विषय प्रस्तावना सचिव रोकसार परवीन ने प्रस्तुत की। संचालन जीनत रहमान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यपाल यादव ने दिया। इस अवसर पर डॉ. मृदुला जायसवाल, डॉ.अर्चना भारतवंशी, डॉ.धनंजय यादव, सृष्टि त्यागी, आस्था जायसवाल, पलक श्रीवास्तव, श्रेया उपाध्याय, तेजस्विनी सिन्हा, आयुषी चटर्जी, दिव्यांशी जायसवाल, आकांक्षा शंकर, महक, उत्कर्ष शंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।