संतुलित आहार लें और नियमित रखें दिनचर्या : कुलपति
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचने के लिए संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और अनुशासन रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक हैं। आईबीडी दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के लिए संतुलित जीवनशैली को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी कहा कि जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या जरूरी है। यदि व्यक्ति अपनी जीवनशैली को संतुलित रखे, दैनिक दिनचर्या की गुणवत्ता में सुधार करे, संतुलित आहार अपनाए तथा अनुशासित जीवन व्यतीत करे, तो वह स्वस्थ जीवन की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, अनुशासन एवं उचित मार्गदर्शन रोगों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आईबीडी (इंफ्लामेट्री बॉवेज डिजिज) दिवस पर आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग की ओर से डॉक्टर लाउंज में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण ये समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश प्रकाश यादव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में आईबीडी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, किन्तु समय पर निदान एवं उचित उपचार के माध्यम से मरीज सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और फैकल्टी ऑफ मेडिसिन डीन प्रो. संजय गुप्ता, एमएस प्रो. केके गुप्ता ने भी व्याख्यान दिया। इस दौरान डॉ. अंकिता, डॉ. एसके शुक्ला, डॉ. अनुराग कुमार तिवारी, डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. ब्रजेश कुमार, शिवानी त्रिपाठी मौजूद थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


