Varanasi News: एचआरसी ने खारिज की बीएचयू की जांच

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो मरीज का ऑर्थो ऑपरेशन किए जाने और बाद में मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने संस्थान की जांच रिपोर्ट खारिज कर दी है। आयोग ने डीएम और सीएमओ के नेतृत्व में दोबारा जांच का आदेश दिया। 71 वर्षीय राधिका को रीढ़ के ट्यूमर के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जांच में डॉक्टरों और कर्मचारियों सहित परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

Varanasi News: एचआरसी ने खारिज की बीएचयू की जांच

Varanasi News:

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो के मरीज का ऑर्थों में ऑपरेशन के बाद मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। करीब आठ महीने बाद मानवाधिकार आयोग (एचआरसी, ह्यूमन राइट कमीशन) ने बीएचयू की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए उसे खारिज कर दिया है। साथ ही, बनारस के डीएम और सीएमओ के नेतृत्व में नये सिरे से जांच का आदेश दिया है। आदेश के क्रम में सीएमओ डॉ. एनपी सिंह सोमवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और वहां के प्रोफेसर इंचार्ज से घटना की जानकारी ली, फाइल मांगी। करीब आधे घंटे तक जांच के बाद वह लौटे। बलिया की 71 वर्षीय राधिका रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर के उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हुई थीं। सात मार्च 2026 को उस ट्यूमर का ऑपरेशन होना था। उनको गलती से ऑर्थो के ऑपरेशन थिएटर में पहुंचा दिया गया। बिना जांच पड़ताल किए डॉक्‍टरों ने महिला के कूल्‍हे का ऑपरेशन कर दिया। बाद में महिला की मौत हो गई। इस मामले की जांच हुई थी। इस प्रकरण की मानवाधिकार आयोग भी शिकायत हुई थी। आयोग ने बीएचयू की जांच रिपोर्ट पर कई सवाल खड़े किए हैं। आयोग के निर्देश पर इस मामले की दोबारा जांच होगी। ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित 14 कर्मचारियों के साथ मृतिका के परिजनों का भी बयान लिया जाएगा।

बीएचयू की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल

व्यवस्था को बताया था जिम्मेदार

बीएचयू की जांच में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित 14 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की संस्तुति की गई थी। ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था को भी जिम्मेदार माना था। जांच में मरीजों को बैंड नहीं देने और न्यूरो, ऑर्थों की अलग ओटी न होने सहित कई बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार की गई थी।

ऑपरेशन के बाद 11 दिन में हुई मौत

वृद्धा की 11 दिन बाद हुई थी मौत

ऑर्थो के ऑपरेशन थिएटर में चीरा लगाने के बाद डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास हुआ था। तब वृद्धा का वार्ड में भेज दिया। बाद में स्पाइनल कॉर्ड में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। करीब 11 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद राधिका की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने शिकायत की।

कर्मचारियों पर कार्रवाई और परिजनों की शिकायत

सिर्फ नोटिस दिया गया

बीएचयू प्रशासन ने इस मामले में 14 कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया और उन्हें नोटिस देकर खानापूर्ति कर ली। मरीज के परिजन लगातार अलग-अलग फोरम पर इंसाफ की गुहार लगाते रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मानवाधिकार आयोग ने बीएचयू की जांच रिपोर्ट पर क्या फैसला दिया?−
आयोग ने बीएचयू की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए उसे खारिज कर दिया और मामले की दोबारा जांच का आदेश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: एचआरसी ने खारिज की बीएचयू की जांच