राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चेन्नई रवाना हुई बीएचयू की टीम
Mar 09, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी। बीएचयू की टीम 10 से 14 मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए रवाना हो गई है। टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेगी और उत्तर मध्य क्षेत्र का नेतृत्व करेगी। हाल ही में, टीम ने महर्षि मार्कंडेय विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव में 15 विधाओं में पदक जीते थे।

वाराणसी। चेन्नई में 10 से 14 मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए बीएचयू की टीम सोमवार को रवाना हो गई। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाई। यह टीम महोत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी और बीएचयू के साथ उत्तर मध्य क्षेत्र का नेतृत्व करेगी। पिछले दिनों महर्षि मार्कंडेय विश्वविद्यालय अंबाला हरियाणा में हुए क्षेत्रीय युवा महोत्सव में टीम ने 15 विधाओं में पदक जीते थे। इस सांस्कृतिक दल का नेतृत्व पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के उपाचार्य डॉ. बाला लखेन्द्र कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


