बीएचयू की होली में डीजे बजाने पर अड़े छात्र, धरना

Feb 28, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बीएचयू में होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों ने हंगामा कर दिया। डीजे बजाने की अनुमति न मिलने पर छात्र बिड़ला चौराहे पर धरना देने लगे। चीफ प्रॉक्टर ने डीजे बंद करने का आदेश दिया, जिससे छात्रों में नाराजगी बढ़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराया और धरना समाप्त हुआ।

बीएचयू की होली में डीजे बजाने पर अड़े छात्र, धरना

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में होली मिलन समारोह के दौरान शुक्रवार को छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बिड़ला खेल मैदान में आयोजित होली उत्सव के दौरान छात्र डीजे बजाने की जिद पकड़ बैठे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने अनुमति नहीं दी तो बिड़ला चौराहे पर धरना देने लगे। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। बिड़ला मैदान में शुक्रवार की दोपहर से छात्र-छात्राएं होली मना रहे थे। डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ रहा था। इसी बीच चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया मौके पर पहुंचे और परिसर में होली उत्सव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए डीजे बंद करने का आदेश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्रों का आरोप है कि इस दौरान बिजली कटवा दी गई और पानी भी रोक दिया गया। कार्रवाई से नाराज छात्र-छात्राएं बिड़ला चौराहे पर जुटकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ आचार्यों और अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराया और परिसर की शांति व्यवस्था बहाल रखने में योगदान देने की बात कही। काफी मान मनौव्वल के बाद छात्र शांत हुए और धरना समाप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।