बीएचयू वीसी आवास पर देर रात धरना

Apr 07, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बीएचयू के छात्रों ने कुलपति आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह मामला तब शुरू हुआ जब एक निष्कासित छात्र के साथ रहने वाले छात्र का कमरा बंद कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि यह अन्याय है और उन्होंने वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्राक्टोरियल बोर्ड छात्रों को समझाने में जुटे हैं।

बीएचयू वीसी आवास पर देर रात धरना

वाराणसी, हिटी। बीएचयू छात्रों ने सोमवार देर रात कुलपति आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि भगवान दास छात्रावास के हॉस्टल में विश्वविद्यालय से निष्कासित छात्र भोजन करने पहुंचा था। इसी बीच वार्डेन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसके साथ पूर्व में रहने वाले छात्र का कमरा नंबर 90 बंद करा दिया। इसके कार्रवाई से छात्र आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि इस मामले में वर्तमान छात्र जिसका कमरा बंद कराया गया उसकी कोई गलती नहीं थी। जब पूर्व में निष्कासित छात्र उसके साथ रहता था, ऐसे में वर्तमान विद्यार्थी को दंड दिया जाना उचित नहीं है।

उसे बाहर निकालकर कमरा बंद करने का भी कोई औचित्य नहीं है। वार्डेन ने ऐसा क्यों किया, समझ से परे है।आक्राशित छात्र देर रात तक वीसी आवास के बाहर डटे रहे और विरोध-प्रदर्शन करते रहे। उनकी मांग थी कि वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौजूद है। वही छात्रों को समझा बुझकर मामला शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।