हादसे घायल छात्र की टूटी सांस, ट्रामा सेंटर में हंगामा

Mar 01, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - बीएचयू का 22 वर्षीय छात्र सूरज प्रताप शनिवार रात बाइक से बैरिकेडिंग से टकरा गया, जिससे गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कुलपति आवास के बाहर धरना दिया।

हादसे घायल छात्र की टूटी सांस, ट्रामा सेंटर में हंगामा

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू का 22 वर्षीय छात्र सूरज प्रताप शनिवार रात परिसर में ही बाइक से बैरिकेडिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रॉमा सेंटर में देर रात इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई। साथियों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर रविवार को ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा किया। किसी तरह से उन्हें समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद छात्र कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी मानमनौव्वल के बाद वहां से हटे। औरंगाबाद (बिहार) निवासी 22 वर्षीय सूरज प्रताप एमएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार रात करीब 12.30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बाल गंगाधर तिलक हॉस्टल से निकला, बाइक वही चला रहा था।

जैसे ही जेसी बोस हॉस्टल के पास पहुंचा, अंधेरे की वजह से बाइक बैरिकेडिंग से टकरा गई। इससे सूरज के सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद साथियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। आरोप है कि वहां समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। ट्रामा सेंटर के डॉक्टर और कर्मचारी कागजी औपचारिकता में ही उलझे रहे। हादसे में घायल हुए सूरज के दोस्त विवेक त्रिपाठी ने बताया कि हम लोगों के पास उस वक्त हेल्थ डायरी नहीं थी, लेकिन हमने अपना आईडी कार्ड दिखाया। इसके बावजूद ट्रामा सेंटर में पहले 7700 रुपये जमा कराने को कहा गया। यदि समय पर इलाज शुरू हो जाता तो सूरज की जान बच सकती थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।