बीएचयू अस्पताल में चार दलाल धराए, एक बीएचयू का छात्र
Varanasi News - वाराणसी के बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में चार दलालों को पकड़ा गया है, जिनमें एक बीएचयू का छात्र भी शामिल है। छात्र अपने हेल्थ कार्ड का उपयोग करके अन्य मरीजों से पैसे लेता था। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दलाल मरीजों को इलाज के लिए डॉक्टर के पास भेजते थे।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में गुरुवार को चार दलाल पकड़े गए हैं। इनमें बीएचयू का एक छात्र भी है। वह अपने हेल्थ कार्ड पर दूसरे मरीजों से पैसा लेकर इलाज कराता था। छात्र समेत सभी दलाल पैसा लेकर डॉक्टर के यहां नंबर भी लगाते थे। बीएचयू अस्पताल के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इन दलालों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के आए एक मरीज के पास हेल्थ कार्ड मिला। सुरक्षा गार्ड ने उससे हेल्थ कार्ड के बारे में जानकारी मांगी लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।
तब इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने युवक से पूछताछ की तो उसने छित्तूपुर के एक युवक का नाम बताया। युवक से जब टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने हेल्थ कार्ड दूसरे मरीजों को देता था। बदले में मरीजों से तीन सौ से लेकर नौ सौ रुपये लिए जाते थे। ये लोग अपने हेल्थ कार्ड पर मरीजों की जांच भी कराते थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


