सेंट्रल हिन्दू स्कूल में नौवीं में छात्राओं के लिए सीट ही नहीं, शुरू हुआ विरोध

Feb 17, 2026 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 9 में लड़कियों के लिए सीटें नहीं हैं, जिससे छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने लड़कियों के लिए सीटें सुनिश्चित करने और कक्षा 6 में लॉटरी आधारित प्रवेश प्रक्रिया को रद्द करके परीक्षा आयोजित करने की मांग की।

सेंट्रल हिन्दू स्कूल में नौवीं में छात्राओं के लिए सीट ही नहीं, शुरू हुआ विरोध

वाराणसी। बीएचयू से संबद्ध स्कूलों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। प्रवेश में एक बड़े मुद्दे को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। इस साल कक्षा 9 में लड़कियों के लिए सीटें ही नहीं हैं। इसे लेकर मंगलवार को बीएचयू स्थित केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। छात्रों की मांग थी कि छात्राओं के लिए सीटें की व्यवस्था की जाए। साथ ही कोविड काल से जारी कक्षा 6 में लॉटरी आधारित प्रवेश प्रक्रिया को भी रद्द कर प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की गई। धरना दे रहे छात्र छात्राओं से सुरक्षाकर्मियों की तीखी नोंकझोंक भी हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।