प्रो. उपेंद्र जेएनयू के बोर्ड ऑफ स्टडीज सदस्य बने
Varanasi News - वाराणसी के प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ स्टडीज का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह पत्र जेएनयू के कुलपति ने उन्हें बुधवार को भेजा। प्रो. त्रिपाठी संस्कृत...

वाराणसी। बीएचयू वैदिक विज्ञान केंद्र के संस्थापक और पूर्व समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी को नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का बोर्ड ऑफ स्टडीज का सदस्य नियुक्त किया गया है। बुधवार को जेएनयू के कुलपति की तरफ से इस आशय का पत्र प्रो. त्रिपाठी को प्राप्त हुआ। प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में वेद विभाग के आचार्य हैं। इसके साथ ही वह मालवीय मिशन की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष और जानेमाने वैदिक विद्वान हैं। जेएनयू के बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य के पद पर उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रो. त्रिपाठी की नियुक्ति पर मालवीय मिशन के पदाधिकारियों और संकाय के आचार्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।