अक्षम और असमर्थ छात्रों को बीएचयू देगा विशेष अनुदान

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बीएचयू इस सत्र में शारीरिक दिव्यांग और आर्थिक असमर्थ छात्रों को समानता का अधिकार देगा। कुल 2520 छात्रों के लिए विभिन्न छात्र कल्याण योजनाएं लागू की गई हैं। इनमें मुफ्त भोजन, आर्थिक सहायता, और विशेष पाठ्यक्रमों की ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। छात्र कल्याण के लिए 4.71 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

अक्षम और असमर्थ छात्रों को बीएचयू देगा विशेष अनुदान

वाराणसी। बीएचयू में इस सत्र में प्रवेश लेने वाले शारीरिक दिव्यांग और आर्थिक असमर्थ छात्रों को भी समानता का अधिकार देगा। विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं के तहत कुल 2520 छात्रों के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, हाथ-पैर से विकलांग और निर्धन वर्ग के छात्रों के लिए विभिन्न अनुदान की व्यवस्था की गई है। बीएचयू में देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से छात्र-छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों की शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। इनमें मेधावी मगर आर्थिक या शारीरिक रूप से असमर्थ छात्र भी होते हैं। इन छात्रों को परिसर में बराबरी के अवसर देने के लिए बीएचयू ने आईओई के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं और ग्रांट शुरू किए हैं।

छात्र कल्याण योजनाएं

बीएचयू की ‘फ्री मील’ योजना के तहत साल में कुल 1100 छात्रों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाएगा। इनमें 600 दिव्यांग शामिल हैं। निर्धन वर्ग के 500 छात्रों को मील सब्सिडी दी जाएगी है। इसके अतिरिक्त दृष्टि और श्रवण बाधित श्रेणी के कुल 400 छात्रों को बीएचयू की तरफ से 10 हजार रुपये वार्षिक का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

आर्थिक सहायता योजनाएं

‘अंत्योदय अन्न योजना’ (आय कार्ड) धारक निर्धन छात्रों को प्रतिवर्ष बीएचयू 25 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। यूजी-पीजी और डिप्लोमा छात्रों के लिए ‘अर्न व्हाइल लर्न’ के अंतर्गत वार्षिक 9 हजार रुपये के मानदेय की भी व्यवस्था बीएचयू की तरफ से की गई है। छात्र कल्याण संकाय के अंतर्गत दृष्टिबाधित छात्रों के लिए कोर्स और पाठ्यक्रमों की ऑडियो रिकॉर्डिंग कराने की भी व्यवस्था है। बीएचयू के केंद्रीय ग्रंथालय में दृष्टिबाधित छात्रों के लिए भी अलग सेक्शन रखा गया है। जहां छात्रों को ब्रेल लिपि की पुस्तकें, ऑडियो बुक्स आदि की सुविधा दी जाएगी।

छात्र कल्याण के लिए बजट

छात्र कल्याण की योजनाओं के अंतर्गत बीएचयू ने इस वर्ष 4.71 करोड़ रुपये के खर्च का निर्धारण किया है। इसके अंतर्गत 250 पीजी और शोधछात्रों को सम्मेलन और संगोष्ठियों में रजिस्ट्रेशन के साथ एसी-3 का किराया भी दिया जाएगा। इसके लिए 25 लाख रुपये की निधि तय की गई है। फ्री मील योजना के लिए दो करोड़ रुपये तो मील सब्सिडी के लिए 94 लाख रुपये तय किए गए हैं। जबकि आय कार्डधारक छात्रों को अनुदान के लिए 50 लाख रुपये का बजट रखा गया है।

सामान्य प्रश्न

बीएचयू में कितने छात्रों के लिए छात्र कल्याण योजनाएं लागू की गई हैं?
कुल 2520 छात्रों के लिए यह व्यवस्था की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।