प्रो. अजित परिहार को दंत चिकित्सा में मिला पेटेंट

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के बीएचयू के प्रो. अजित विक्रम परिहार को ऑर्थोडॉन्टिक बॉंडिंग के लिए एक नई संरचना और तैयारी की विधि के लिए पेटेंट मिला है। यह बायोएक्टिव ग्लास यौगिक दांतों के ब्रैकेट को मजबूती से जोड़ता है और इनेमल को पुनर्निर्मित करता है। यह शोध निकाले गए दांतों पर किया गया है।

प्रो. अजित परिहार को दंत चिकित्सा में मिला पेटेंट

वाराणसी। बीएचयू के दंत विज्ञान संकाय के प्रो.अजित विक्रम परिहार को ऑर्थोडॉन्टिक बॉन्डिंग के लिए एक संरचना और उसकी तैयारी की विधि के लिए पेटेंट मिला है। बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एवं ऑर्थोडॉन्टिक्स क्षेत्र में उन्हें यह सफलता मिली है। बायोएक्टिव ग्लास यौगिक दांतों के ब्रैकेट को अधिक मजबूती से जोड़ सकता है। उपचार के दौरान इनेमल को पुनर्निर्मित कर सकता है। प्रो.परिहार ने कहा कि वर्तमान में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिकों में उपयोग किए जाने वाले रेजिन आधारित एडहेसिव के विपरीत यह सामग्री केवल दांत को पकड़कर नहीं रखती। लार में कैल्शियम और फॉस्फेट आयन छोड़ती है और इनेमल की सतह पर एक खनिजयुक्त परत जमा होने की प्रक्रिया शुरू करती है।

यह शोध एक इन-विट्रो पायलट अध्ययन है जो जीवित मरीजों के बजाय निकाले गए दांतों पर किया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।