पीजी प्रवेश के लिए बीएचयू में शुरू हुए पंजीकरण
बीएचयू में सीयूईटी पीजी के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीजी अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण पोर्टल मंगलवार को खोला गया। पंजीकरण 4 जून रात 11.59 बजे तक चलेगा। इस वर्ष 150 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी की जाएगी।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में सीयूईटी पीजी के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार की शाम से पीजी अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया। चार जून की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण जारी रहेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के कटऑफ जारी कर प्रवेश प्रक्रिया की तिथि घोषित की जाएगी। सीयूईटी पीजी के परिणाम 24 अप्रैल को जारी किए गए थे। लगभग 25 दिन बाद बीएचयू ने पीजी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी है। एनटीए से अर्ह अभ्यर्थियों की सूची मिलने और इसके वेरिफिकेशन में 25 दिनों का वक्त लगा। अब पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों के पास 16 दिनों का समय होगा।
बीएचयू में इस वर्ष पांच संस्थानों और 13 संकायों में कुल 150 विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की जानकारी सहित अन्य सुविधाओं के विषय में बीएचयू के प्रवेश बुलेटिन में सिलसिलेवार जानकारी दी गई है।इस नए शैक्षणिक सत्र से भी स्नातकोत्तर स्तर पर कई नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी की जाएगी। इनमें मेडिकल साइंस के अलावा कई कोर्स शामिल हैं। साथ ही कई पाठ्यक्रमों में छात्र संख्या के आधार पर सीटों की संख्या में भी बदलाव किए गए हैं। प्रवेश समन्वय सेल के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रवेश पंजीकरण से पहले अभ्यर्थियों को बुलेटिन को अच्छे से पढ़कर इसके निर्देशों के अनुसार आवेदन करने को कहा गया है। सीयूईटी के अंकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


