बीएचयू में शुरू हुआ इंडियन न्यूक्लियर फिजिक्स एसोसिएशन

Apr 21, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बीएचयू ने मंगलवार को परमाणु विज्ञान के विकास के लिए इंडियन न्यूक्लियर फिजिक्स एसोसिएशन (आईएनपीए) का उद्घाटन किया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इसके बुलेटिन 'न्यूक्लियर होराइजंस' का विमोचन किया। आईएनपीए का उद्देश्य परमाणु विज्ञान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और छात्रों तथा शुरुआती करियर के वैज्ञानिकों को संसाधन उपलब्ध कराना है।

बीएचयू में शुरू हुआ इंडियन न्यूक्लियर फिजिक्स एसोसिएशन

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू ने देश में परमाणु विज्ञान के विकास की दिशा में मंगलवार को एक अहम कदम उठाया। इसके तहत नवगठित इंडियन न्यूक्लियर फिजिक्स एसोसिएशन (आईएनपीए) का उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इस दौरान आईएनपीए के बुलेटिन ‘न्यूक्लियर होराइजंस’ के प्रथम अंक का भी विमोचन किया। उद्घाटन समारोह में परमाणु भौतिकी समुदाय के विशिष्ट सदस्य, संकाय सदस्य, शोधार्थी और आईएनपीए की कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में आईएनपीए की गतिविधियां होंगी। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आईएनपीए देश में परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

साथ ही एसोसिएशन को छात्र शोध, प्रयोगशाला विकास और प्रारंभिक करियर के वैज्ञानिकों को मार्गदर्शन, अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए भी सक्रिय रूप से प्रयास करना चाहिए। आईएनपीए के अध्यक्ष प्रो. एके जैन ने कहा कि देश में परमाणु भौतिकी के सतत विकास के लिए एक समर्पित राष्ट्रीय मंच की आवश्यकता पर बल दिया।आईएनपीए के कार्यकारी सचिव प्रो. बीपी सिंह ने विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार, संकाय प्रमुख प्रो. आरके अस्थाना और विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुमार सिंह का आभार जताया। इस दौरान आईएनपीए के कोषाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार त्यागी, संयुक्त सचिव प्रो. मनोज शर्मा, डॉ. मो. शोएब सहित कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।