Hindi NewsUP NewsवाराणसीBHU IIT discovered: UV rays will make infection free for four wheelers
आईआईटी BHU की खोज: चार पहिया वाहनों को संक्रमण मुक्त करेंगी यूवी किरणें

आईआईटी BHU की खोज: चार पहिया वाहनों को संक्रमण मुक्त करेंगी यूवी किरणें

संक्षेप:

आईआईटी बीएचयू ने अब वाहनों को संक्रमण मुक्त करने के लिए अल्ट्रावायलेट डिवाइस तैयार की है। इससे कुछ ही मिनट में चार पहिया वाहन को घातक संक्रमण से मुक्त किया जा सकता है। यह खासकर एम्बुलेंस या ऐसे अन्य...

Apr 21, 2020 02:49 pm ISTYogesh Yadav वाराणसी कार्यालय संवाददाता,
share Share
Follow Us on

आईआईटी बीएचयू ने अब वाहनों को संक्रमण मुक्त करने के लिए अल्ट्रावायलेट डिवाइस तैयार की है। इससे कुछ ही मिनट में चार पहिया वाहन को घातक संक्रमण से मुक्त किया जा सकता है। यह खासकर एम्बुलेंस या ऐसे अन्य सेवा वाहनों के लिए काफी कारगर साबित होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय सफाई और सामाजिक दूरी बनाये रखना है। आईआईटी बीएचयू के मालवीय उद्यमिता संवर्धन एवं नवप्रवर्तन केंद्र स्थित एलॉयविंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमटेड के गौरव सिंह ने यूवीसी वेहिकल स्टर्लाइजर का निर्माण किया है। यह स्टर्लाइजर सभी चार पहिया वाहनों में लगाया जा सकता है। इससे सार्स सिंड्रोम कोरोना वायरस, निपाह वायरस और क्रीमियन-कोंगो हेमोरेजिक बुखार के कारक वायरस को खत्म किया जा सकता है।

यह कोरोना योद्धाओं और फ्रंट पर इसका मुकाबला कर रहे लोगों के लिए उपयोगी है। चिकित्सकों, पुलिस, आर्मी के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं के वाहनों को वायरस से मुक्त करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। मालवीय उद्यमिता संवर्धन एवं नवप्रवर्तन केंद्र के समनवयक व केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में वाहनों को सेनेटाइज करने के लिए स्प्रे कीटाणुनाशक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे पोंछने की भी आवश्यकता है।

इन कीटनाशक का ज्यादा इस्तेमाल मानव शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। जबकि यूवीसी वेहिकल स्टर्लाइजर द्वारा पराबैंगनी कीटाणुशोधन विकिरण का उपयोग लोगों और कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना चार पहिया वाहनों एम्बुलेंस, कार, जीप आदि को अधिकतर हानिकारक वायरस से मुक्त कर सकता है। स्टर्लाइजर को वाहन के अंदर क्रियान्वित करने के लिए 12 वोल्ट की बिजली की जरूरत होगी। 

आईआईटी बीएचयू के केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. पीके मिश्र का कहना है कि आईआईटी अपने सामाजिक दायित्वों का निवर्हन करते हुए कोरोना वायरस से लड़ने को पूरी तरह तैयार है। इस तरह की सभी जरूरतों के लिए प्रशासन का सहयोग करने को पूरी तरह तत्पर है।