‘विविधा’ में दिखी युवाओं की विविध कल्पनाएं
Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू के दृश्य कला संकाय में 'विविधा' कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें 25 युवा कलाकारों की रचनात्मकता का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अनस सुल्तान और प्रो. जस्मिंदर कौर ने किया। प्रदर्शनी 16 अप्रैल तक खुली रहेगी और इसमें जल रंग, प्रिंट मेकिंग, और भारतीय लघु चित्र शैली की कला शामिल है।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला संकाय में सोमवार को चित्रकला विभाग की ओर से ‘विविधा’ कला प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के 25 से अधिक युवा कलाकारों की कल्पना और रचनात्मकता दिखाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध कलाकार अनस सुल्तान और चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. जसमिंदर कौर ने किया। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. सुरेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि इन 25 युवा कलाकारों में आदित्य सेन, प्रिंस राज, नंदलाल कुमार, आंचल प्रजापति, प्रियांशी शर्मा और सूरज ने जल रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज़ पर उतारा है। वहीं जयंत साहा, अभिलाषा शर्मा और बसंत राजवार ने मानवीय संवेदनाओं को व्यक्ति चित्रों में उकेरा है।
वृंदा सिसोदिया और जस्मिता महादी ने रोजमर्रा की जिंदगी के विभिन्न तत्वों को अपनी कला का आधार बनाया है। वहीं अक्षत कुमार, जागृति गौतम और तारिका चौरे प्रिंट मेकिंग तकनीक में नई संभावनाओं को तलाश रहे हैं। हर्ष मौर्य, भूमि दीवान, निवेदिता सिंह, आकर्षिता गुप्ता, एस. आत्मजा, रिया कुमारी, सीमा कुमारी और साक्षी गुप्ता ने भारतीय लघु चित्र शैली को आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी 16 अप्रैल तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। उद्घाटन के दौरान प्रो. मनीष अरोड़ा, प्रो. शांति स्वरूप सिन्हा, डॉ. महेश सिंह, सुरेश नायर, डॉ. राजीव मंडल, डॉ. सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


