विद्यार्थियों की प्रतिभा का ‘उन्मेष’ शुरू

Mar 11, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बीएचयू में सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगी गतिविधियों ‘उन्मेष-2026’ का उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम 25 मार्च तक चलेगा, जिसमें निबंध लेखन, काव्य पाठ, वाद-विवाद, और कई अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक और सांस्कृतिक कौशल को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का संयोजन विभिन्न प्रोफेसरों द्वारा किया जा रहा है।

विद्यार्थियों की प्रतिभा का ‘उन्मेष’ शुरू

वाराणसी। बीएचयू के नगर छात्र निकाय की तरफ से सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगी गतिविधियों ‘उन्मेष-2026’ का आरंभ किया गया। बुधवार को मुख्य संरक्षक डॉ. ललित मोहन अग्रवाल ने छात्रावास निकाय के संरक्षकों के साथ इसका उद्घाटन किया। आयोजन में 25 मार्च तक विभिन्न छात्रावासों और विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुई। उन्मेष में 25 मार्च तक काव्य पाठ, वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, मेहंदी, रंगोली, कोलाज, गायन (शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय एवं सुगम संगीत) और वादन (सितार, बांसुरी, वायलिन एवं तबला) जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

मुख्य संरक्षक ने बताया कि आयोजन का उ‌द्देश्य विद्यार्थियों के बौ‌द्धिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक कौशल को प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए मंच प्रदान करना है। कार्यक्रमों का संयोजन प्रो. आनन्द कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. श्यामा कुमारी और डॉ. अपाला साहा कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।