दृश्यकला संकाय में लगी ‘एका-द वन’ प्रदर्शनी

Mar 02, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - बीएचयू के दृश्यकला संकाय में डॉ. बीना एस. उन्नीकृष्णन की राष्ट्रीय भ्रमणशील प्रदर्शनी 'एका-द वन' लगाई गई है। इसमें 64 योगिनियों की समकालीन चित्र शृंखला प्रदर्शित की गई है। यह प्रदर्शनी 2, 3 और 5 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

दृश्यकला संकाय में लगी ‘एका-द वन’ प्रदर्शनी

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के दृश्यकला संकाय स्थित अहिवासी कला दीर्घा में सोमवार को डॉ. बीना एस. उन्नीकृष्णन की राष्ट्रीय भ्रमणशील प्रदर्शनी लगाई गई। ‘एका-द वन’ शीर्षक वाली प्रदर्शनी में कलाकार ने 64 योगिनियों की संपूर्ण समकालीन चित्र शृंखला तैयार की है। 16 राज्यों की 81 दिवसीय यात्रा के 10वें पड़ाव के रूप में वाराणसी पहुंची हैं। आहिवासी कला दीर्घा में यह प्रदर्शनी 2, 3 और 5 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। चित्रकार ने बताया कि ‘एका-द वन’ 9वीं से 12वीं शताब्दी के मध्य निर्मित भारत के ऐतिहासिक वृत्ताकार योगिनी मंदिरों से प्रेरित है। यह प्रदर्शनी योगिनियों को सृष्टि, रूपांतरण और पुनर्नवीनता की ब्रह्मांडीय स्त्री शक्ति के सजीव स्वरूप के रूप में पुनः प्रस्तुत करती है।

इसके साथ प्रदर्शित की जा रही डॉक्यूमेंट्री ‘64: व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन’ का निर्देशन डॉ. जैन जोसेफ और निर्माण डॉ. बीना एस. उन्नीकृष्णन ने किया है। कांकली ट्रस्ट फॉर आर्ट्स ऐंड कल्चरल इकोनॉमिक डेवलपमेंट के अंतर्गत डॉ. बीना ने यह परिकल्पना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।