महिला सरोकारों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में चमका बीएचयू

Feb 28, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - बीएचयू के सदस्यों ने बाली में 'फ्यूचर ऑफ विमेन' सम्मेलन में भाग लिया। प्री अनिता सिंह ने सम्मेलन की अध्यक्षता की, जबकि अन्य सदस्यों ने व्याख्यान और शोधपत्र प्रस्तुत किए। 35 देशों के प्रतिभागियों ने महिला मुद्दों पर 155 शोधपत्र प्रस्तुत किए। यह सम्मेलन महिलाओं से जुड़े विषयों पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

 महिला सरोकारों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में चमका बीएचयू

वाराणसी। बीएचयू के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए बाली में महिला सरोकारों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभागिता की। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित दो दिवसीय 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘फ्यूचर ऑफ विमेन’ में दुनिया भर से कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे। यह सम्मेलन महिलाओं से जुड़े विविध विषयों पर संवाद व विमर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बीएचयू के कला संकाय स्थित अंग्रेज़ी विभाग की अध्यक्ष प्री अनिता सिंह ने सम्मेलन की चेयर का दायित्व निभाया। उन्होंने अपने विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किए तथा अनेक सत्रों में सहभागिता की।

अंग्रेज़ी विभाग के ही डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने भी व्याख्यान दिया और तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता भी की। उन्होंने पर्यावरण के संदर्भ में भारतीय ज्ञान व परम्पराओं तथा स्त्री विमर्श के विषय पर विचार रखे। विभाग की ही डॉ. माधवी लता ने शोधपत्र प्रस्तुत किया। प्रो. प्रभा शंकर ने भी सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में अपने विचार साझा किए। पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग में प्रो. अनुराग दवे के मार्गदर्शन में शोधार्थी चन्द्रशेखर ने महिला सांसदों एवं राजनीतिक सम्प्रेषण पर शोध प्रस्तुत किया। यह शोधपत्र महिला सांसदों के सोशल मीडिया पर उठाए जाने वाले विषयों पर केन्द्रित था। अंग्रेज़ी विभाग के वरिष्ठ शोध अध्येता संकेत धबल को उनकी शोध प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। बाली सम्मेलन में दुनिया भर के तकरीबन 35 देशों के प्रतिभागियों ने ऑफलाइन एवं वर्चुअल माध्यम से अपने शोध प्रस्तुत किये। इस दौरान महिला विमर्श के संबंध में विविध विषयों पर 155 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किये गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।