ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीलिफ्ट देने के बहाने बीएचयू की दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़

लिफ्ट देने के बहाने बीएचयू की दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़

बीएचयू में बुधवार शाम दिव्यांग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा का आरोप है कि उसने न्यू गर्ल्स हॉस्टल से आर्ट्स फैकल्टी जाने...

लिफ्ट देने के बहाने बीएचयू की दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 26 Jan 2023 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बीएचयू की दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

बीएचयू की दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

बीएचयू की दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

वाराणसी। बीएचयू में बुधवार शाम दिव्यांग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा का आरोप है कि उसने न्यू गर्ल्स हॉस्टल से आर्ट्स फैकल्टी जाने के लिए लिफ्ट मांगी। युवक आर्ट्स फैक्लटी ले जाने के बहाने उसे एग्रीकल्चर ग्राउंड की तरफ ले गया। उसके साथ गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे और युवक को पकड़कर प्रोक्टोरियल बोर्ड के लोगों को सौंप दिया। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। देर रात पुलिस आरोपित सुसवाहीं निवासी आतिश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उधर चितईपुर क्षेत्र की निवासी एक छात्रा ने भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसने बताया कि बीते 21 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह लिंबड़ी चौराहे पर थी। तभी प्रयागराज जिले के नंबर की कार से पांच युवक निकले। कंधे पर हाथ रखते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगे। उसने स्कूटी आगे बढ़ा दी, इसके बाद पीछे बैठी युवती को गलत तरीके से छूकर हंसने लगे। विरोध करने पर फिर से हंसते हुए वहां से भाग निकले।

छात्रा से छेड़छाड़ पर किशोर को पीटा

वाराणसी। लक्सा इलाके की छात्रा से छेड़छाड़ में लोगों ने सोनिया निवासी एक किशोर को पीट दिया। किशोरी 11वीं की छात्रा है, जबकि किशोर नौंवीं में पढ़ता है। आरोप है कि किशोर आये दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। रास्ते में रोक लेता था। किशोरी की शिकायत पर परिजनों ने किशोर को रोककर जमकर पीटा।

महिला का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार देर रात पैदल जा रही महिला का मोबाइल छीन लिया। महिला ने दौड़कर उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की। महिला पुलिस को सूचना देने के लिए नरिया तिराहा पहुंची। वहां पुलिस कर्मी नहीं मिलें। राहगीरों ने महिला को रोते देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लंका और चितईपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस जांच में जुट गई। महिला बिना कोई तहरीर दिए लौट गई। महिला करौंदी की निवासी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें