डॉ.संजीव सराफ को जिनवाणी गौरव अवार्ड
Apr 06, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी के बीएचयू के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. संजीव सराफ को 'जिनवाणी गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया गया। अयोध्या में आयोजित समारोह में उन्हें नगद राशि, शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। यह कार्यक्रम जैन धर्म की साध्वी ज्ञानमती माता के सानिध्य में हुआ।

वाराणसी। बीएचयू के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ.संजीव सराफ को ‘जिनवाणी गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। गत दिनों अयोध्या में आयोजित समारोह में उन्हें इक्कीस हजार की नगद राशि, शाल, श्रीफल, ग्रंथ, स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस समारोह का आयोजन जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी गणिनि प्रमुख ज्ञानमती माता के सानिध्य में हुआ। इसका आयोजन तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ की ओर से किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


