Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsBHU Celebrates Hindi Week with Creative Bridge between Culture and Science

संस्कृति और विज्ञान के बीच बनाया हिंदी का सेतु

Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू की हिन्दी प्रकाशन समिति के हिन्दी सप्ताह के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने संस्कृति और विज्ञान के बीच हिन्दी का सेतु बनाया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक अवधारणाओं को कलात्मकता से प्रस्तुत...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीWed, 10 Sep 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
संस्कृति और विज्ञान के बीच बनाया हिंदी का सेतु

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू की हिन्दी प्रकाशन समिति के हिन्दी सप्ताह ‘अन्विति के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने संस्कृति और विज्ञान के बीच हिन्दी का सेतु बनाया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए वैज्ञानिक अवधारणाओं को रंगों, चित्रों और अन्य कलात्मक माध्यमों से जीवंत रूप प्रदान किया। कार्यक्रक के दूसरे दिन मंगलवार को विद्यार्थियों ने अपनी कला से जटिल वैज्ञानिक विचारों को सरल और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। हिंदी प्रकाशन समिति के समन्वयक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि इस आयोजन ने यह दर्शाया कि भाषा और कला के माध्यम से विज्ञान को न केवल रोचक बनाया जा सकता है।

बल्कि यह समाज के व्यापक वर्ग तक भी पहुंचाया जा सकता है। समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋचा आर्य ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का आधार है। यह न केवल हमारी संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का माध्यम है, बल्कि स्वजागरण और आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्णायक मंडल में डॉ. ऋचा आर्य और डॉ. अर्चना शामिल थीं, जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की। संचालन आस्था देव ने किया। इस दौरान हिंदी प्रकाशन समिति के सदस्य डॉ. अभिषेक द्विवेदी, डॉ. भूपेंद्र कुमार, सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।