Varanasi News: लाखों के जेवरात चोरी, पांच दिन बाद केस

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: सोयेपुर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कैमरा चुरा लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई बार थाने का चक्कर लगाया। अंत में, सोशल मीडिया पर पुलिस की लापरवाही की आलोचना के बाद शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

Varanasi News: लाखों के जेवरात चोरी, पांच दिन बाद केस

Varanasi News: वाराणसी। सोयेपुर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, कैमरा समेत कई सामान चुरा लिए। रिपोर्ट लिखवाने के लिए पीड़ित बीते सोमवार से थाने का चक्कर काटता रहा। सोशल मीडिया पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई तो शनिवार को केस दर्ज किया गया। सोयेपुर के श्लोक तिवारी सावन के अंतिम सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। सोमवार देर रात करीब एक बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे का सामान बिखरा था और अलमारी खुली थी। चोरी की जानकारी होते ही उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

चोर उनकी मां का सोने का हार, सोने की दो चेन, चार अंगूठियां, मांगटीका, दो नथुनी, दो जोड़ी बाली, दो झुमके और चांदी की पायल के अलावा कैमरा आदि ले गए। चोरी गए जेवरात और सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: लाखों के जेवरात चोरी, पांच दिन बाद केस