कफ सिरप तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी के दवा गोदाम से चोरी में मकान मालिक को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में कफ सिरप तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी के गोदाम से दवा चोरी के मामले में मकान मालिक अनिरुद्ध यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पांच कार्टन दवा और चार पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

कफ सिरप तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी के दवा गोदाम से चोरी में मकान मालिक को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।

वाराणसी। कफ सिरप तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी के दवा गोदाम से चोरी में मकान मालिक को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पांच कार्टन दवा, चार दवा के पैकेट बरामद किए गए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि सप्तसागर मंडी निवासी अनिरुद्ध यादव उर्फ अन्नू के मकान में आदित्य जायसवाल ने कुछ हिस्सा किराये पर लिया है। बेसमेंट में गोदाम है, जबकि प्रथम तल पर दुकान थी। बीते दिनों कफ सिरप तस्करी में आदित्य जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके बाद उसकी दुकान एवं गोदाम की देखभाल को कोई नहीं आता था।

गोदाम से सटाी अनिरुद्ध यादव का डोरमेट्री है। उसने एक रात दीवार तोड़कर गोदाम से दवाएं चोरी कर ली। इधर आदित्य की मां एक दिन गोदाम पर पहुंचीं तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अनिरुद्ध यादव को सप्तसागर से गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया। गिरफ्तारी बरामदगी करने टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार यादव, अंकित कुमार सिंह, अजित मौर्या आदि थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।