धर्म के नाम पर मुस्लिमों को धोखा देने वालों से दूरी जरूरी
Varanasi News - वाराणसी में विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित बनारस मुस्लिम अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर एके जोशी ने मुस्लिम युवाओं से सवाल उठाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दूबे ने राजनेताओं की भूमिका पर चर्चा की और मुस्लिम समाज को स्वतंत्र निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। अन्य धर्मगुरु भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विशाल भारत संस्थान की ओर से लमही स्थित कार्यालय में रविवार को बनारस मुस्लिम अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर एके जोशी ने कहा कि मुस्लिम नौजवानों को अब सवाल खड़ा करना होगा कि हम किसी के लिए हथियार क्यों बनें। विशाल भारत संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दूबे ने कहा कि मुसलमानों को उनकी कमियों को न बताने वाले राजनेताओं ने मुस्लिम समाज का नुकसान किया। धर्म के नाम पर मुस्लिम समाज के साथ राजनीति करने वालों से मुसलमानो को मुक्त होना पड़ेगा तभी वे स्वतंत्र निर्णय ले सकेंगे। संचालिका जीनत रहमान ने कहा कि कृपया मुस्लिमों को खुश करने की बात मत कहिए।
आज मुस्लिम समाज अपनी कमियों को दूर करके समाज के लिए कुछ योगदान करना चाहता है। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा, अफरोज पांडेय मोनी, डॉ. गुफरान जावेद, ज्ञान प्रकाश, मोहम्मद रेहान, डॉ. राजीव, मनोज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


