नगर निगम मुख्यालय, जोन कार्यालय, जलकल विभाग में यदि कोई स्टाफ आपसे किसी कार्य के एवज में पैसे मांगता है तो फोन पर इसकी सीधी शिकायत की जा सकती है।
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी नगर निगम ने नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया है, ताकि वे किसी भी स्टाफ द्वारा पैसे मांगने की शिकायत कर सकें। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी और सही शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय, जोन कार्यालय, जलकल विभाग में यदि कोई स्टाफ आपसे किसी कार्य के एवज में पैसे मांगता है तो फोन पर इसकी सीधी शिकायत की जा सकती है। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए 0542-2282834 नंबर जारी किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। शहरवासी इस तरह की अवैध वसूली के खिलाफ खुलकर सामने आएं और तत्काल जानकारी दें। यह सूचना हर कार्यालय पर चस्पा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत सही पाई जाती है कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियम के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


