Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsBanaras Lit Fest 2023 Celebrating Literature Art and Culture with Renowned Personalities
अंतरराष्ट्रीय ख्याति की विभूतियों से सजेगा बीएलएफ

अंतरराष्ट्रीय ख्याति की विभूतियों से सजेगा बीएलएफ

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में ‘बनारस लिट फेस्ट: काशी साहित्य-कला उत्सव’ का आयोजन 30 जनवरी से एक फरवरी तक होटल ताज में होगा। इस उत्सव में 250 से अधिक लेखक, कवि, और कलाकार शामिल होंगे। यह साहित्य, कला, संगीत, और समाजिक विमर्श का समन्वित उत्सव है जिसमें हिंदी, संस्कृत, और अंग्रेज़ी सहित विभिन्न भाषाओं का प्रतिनिधित्व होगा।

Jan 10, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ‘बनारस लिट फेस्ट: काशी साहित्य-कला उत्सव’ (बीएलएफ) में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति की अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक, कलात्मक एवं बौद्धिक हस्तियां शामिल होंगी। पूर्व से प्रस्तावित सभी लोगों ने उत्सव में सहभागिता की पुष्टि कर दी है। 30 जनवरी से एक फरवरी तक होटल ताज में होने वाले उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को बनारस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में दी। समिति के अध्यक्ष दीपक मधोक ने बताया कि ‘बनारस लिट फेस्ट: काशी साहित्य-कला उत्सव’ केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि भाषा, समाज, साहित्य, कला, संगीत, लोक-परंपरा, शास्त्रीय चेतना, विचार, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और समकालीन विमर्श का समन्वित उत्सव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वास्तविक अर्थों में बनारस ही आयोजक है और हर सहृदय साहित्य-संस्कृति प्रेमी इसका स्वाभाविक सहभागी है। समिति के सचिव बृजेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी सहित भारतीय भाषाओं का व्यापक प्रतिनिधित्व होगा। कविता, कथा, कथेतर, आलोचना, नाटक, सिनेगा, पत्रकारिता और सांस्कृतिक विमर्श के साथ ही लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं दृश्य-कला प्रस्तुतियां होंगी। युवाओं, नए विचारों, एआई, विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित विशेष सत्र संपादित होंगे। उत्सव में देश-विदेश से 250 से अधिक लेखक, कवि, कलाकार, विचारक, पत्रकार, शिक्षाविद् एवं विशिष्ट अतिथि एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। शामिल होंगी ये प्रमुख हस्तियां पीयूष मिश्रा, अशोक वाजपेयी, अनुपम खेर, दमोदर मौजो, डैन मोरिसन, मालिनी अवस्थी, पुलेला गोपीचंद, निरंजन गोस्वामी, अरुण कमल, गगन गिल, ममता कालिया, बद्री नारायण, रविदत्त बाजपेयी, पेगी मोहन, राकेश कुमार सिंह, कनिष्का गुप्ता, मनीष खुराना, अर्चना गोराडिया गुप्ता, ओलंपियन ललित उपाध्याय, डॉ. सत्यजीत प्रधान, डॉ. नवीन खत्री, डॉ. गिरीश रामभाटलाले, जनरल अरुण आनंदराय, अभिज्ञान प्रकाश, राधिका अयंगर, अभिषेक तिवारी, सौरभ चक्रवर्ती, मनीष पुष्कले, डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ. एसएम. मूर्ति, डॉ. एस.प्रणाम सिंह, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रो. विजय सिंह, अवधेश प्रधान, श्रीप्रकाश शुक्ल, प्रभात मिश्र।