
दुकानों पर नहीं मिल रही कोडीन युक्त कफ सिरप
Varanasi News - वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप की कमी हो गई है। दुकानदार अब बिना कोडीन की कफ सिरप बेच रहे हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी के कारण विक्रेता डर में हैं। जिले में रोजाना 40 लाख रुपये तक कफ सिरप की बिक्री होती है। ड्रग इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को नियमों का पालन करने की सलाह दी।
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप जनपद के बाजारों में नहीं मिल रही है। विकल्प के तौर पर दुकानदार दूसरे तत्वों (सॉल्ट) से बनी कफ सिरप बेच रहे हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग पिछले कई दिनों से कोडीन युक्त सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर रहा है। इससे दुकानदारों में भय है। बनारस में करीब चार हजार से अधिक फुटकर दवा विक्रेता हैं। दवा कारोबारियों के मुताबिक जिले में तकरीबन 40 लाख रुपये तक कफ सिरप की बिक्री रोजाना होती है। मंगलवार को लंका, सोनिया, लहुराबीर, कबीरचौरा, पांडेयपुर सहित अन्य क्षेत्रों की दवा दुकानों पर कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं मिली।

मेडिकल स्टोर संचालक इसके विकल्प में बिना कोडीन की कफ सिरप दे रहे हैं। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि कोडीन युक्त कफ सिरप को लेकर लगातार छापेमारी से व्यापारियों में भय है। जिसके कारण कोडीन युक्त कफ सिरप रखने में हिचक रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कहा कि कोडीन युक्त सिरप व्यापारी प्रोटोकॉल का पालन कर बेचें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




