राजघाट स्थित मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के लिए 14 जून से 13 अगस्त तक रात रात 10 से सुबह 6:30 बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
वाराणसी के राजघाट स्थित मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के लिए 14 जून से 13 अगस्त तक रात 10 बजे से सुबह 6:30 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान पेडल और वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है और बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।

वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के लिए 14 जून से 13 अगस्त तक रात रात 10 से सुबह 6:30 बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान न केवल वाहन, बल्कि पैदल भी लोग नहीं आ-जा सकेंगे। रात में आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा के अनुसार इस दौरान पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) की ओर से पुल पर ड्रेनेज स्पाउट और एक्सपेंशन ज्वाइंट की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। कार्य के दौरान नमो घाट से पड़ाव और पड़ाव से नमो घाट की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन तथा पैदल यात्रियों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
रोक के लिए रात में पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। पड़ाव के पास ही वाहन रोक दिए जाएंगे। इस दौरान मार्ग से संबंधी किसी भी तरह के सुझाव के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


