Ban on Plastic Varanasi Municipal Corporation Seizes 150 Kg Plastic and Imposes Fines 150 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsBan on Plastic Varanasi Municipal Corporation Seizes 150 Kg Plastic and Imposes Fines

150 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

Varanasi News - वाराणसी नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत दो दिनों में 150 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया और 38,800 रुपये का जुर्माना वसूला। सभी सफाई निरीक्षकों को इस अभियान में शामिल होने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीFri, 27 Dec 2024 10:16 PM
share Share
Follow Us on
150 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के दौरान दो दिनों में 150 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया है तथा 38800 रुपये जुर्माना वसूला है। प्रवर्तन दल के अलावा सभी सफाई निरीक्षकों को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से नि:शुल्क कपड़े के झोले वितरित किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान और सख्ती के साथ नियमित रूप से चलाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।